Thursday, November 29, 2018

हर मुद्दों पर समाधान के लिए PM नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता हूं

पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार बने 100 दिन हो गए हैं. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वह भारत-पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं.

सत्ता में आने के गुरुवार को 100 दिन पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इमरान ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से बात करके खुशी होगी. उनका यह बयान उस समय आया है जब एक दिन पहले बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को दो टूक कहा था कि आतंक और बातचीत दोनों एक-साथ नहीं चल सकती.

भारतीय पत्रकारों से बातचीत के दौरान इमरान खान ने कहा कि हमारी जमीन का इस्तेमाल बाहर आतंकवाद फैलाने में हो, यह उनके देश के हित में नहीं है. हम भारत से अच्छे संबंध की बात करते हैं और व्यापार शुरू करने की बात करते हैं, क्योंकि इससे गरीबों को भी फायदा होगा.

आजतक ने इमरान खान से सवाल किया उनकी सरकार हाफिज सईद जो मुंबई हमले का गुनहगार उसके खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहे हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए इमरान खान ने कहा यह पाकिस्तान के हित में नहीं है कि हम अपने जमीन का इस्तेमाल देश के बाहर आतंकवाद के लिए करें. पाकिस्तान में हाफिज सईद के खिलाफ केस चल रहा है.

हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम के सवाल पर उन्होंने कहा, 'सरकार को यह मसले विरासत में मिले हैं. अतीत के लिए मुझे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उनकी सरकार, सेना और सभी राजनीतिक पार्टियां भारत से रिश्ते सुधारने के लिए एक मत पर हैं. कश्मीर का मामला भी दोनों देशों के नेतृत्व की इच्छा शक्ति पर हल किया जाता है.'

पठानकोट एयरफोर्स बेस पर पाक की ओर हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से दोनों देशों के बातचीत बंद किए जाने पर इमरान ने कहा कि पाकिस्तान के लोग भारत के साथ शांति चाहते हैं, और उन्हें मोदी से मिलने पर खुशी होगी, साथ ही वह किसी भी मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के लोगों की सोच बदल चुकी है और वे शांति चाहते हैं.

इससे पहले बुधवार को करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारिशला रखे जाने के बाद इमरान ने कहा था, 'जब मैं सियासत में आया तो ऐसे लोगों से मिला जो बस अपने लिए ही काम करते थे, आवाम को भूल जाते थे. वह एक दूसरे किस्म का राजनेता हैं जो  नफरतों के नाम पर नहीं बल्कि काम के नाम पर राजनीति करते हैं. आज जहां पाकिस्तान-हिंदुस्तान खड़े हैं, 70 साल से ऐसा ही हो रहा है. दोनों तरफ गलतियां हुईं लेकिन हम जब तक आगे नहीं बढ़ेंगे, जंजीर नहीं टूटेगी.

Thursday, November 15, 2018

सिंधी रिवाज से दीपिका-रणवीर की शादी आज

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के दो द‍िवसीय शादी समारोह की चर्चा पूरे देशभर में है. दोनों ने बुधवार को कोंकणी रीति रिवाज से इटली में शादी की. गुरुवार को ये बॉलीवुड कपल सिंधी रीति रिवाज से आनंद कारज की रस्में पूरी करेगा. बता दें कि रणवीर सिंह सिंधी परिवार से हैं, वहीं दीपि‍का कोंकणी भाषी दक्ष‍िण भारतीय परिवार से.

गुरुवार को शाम तक रस्में चलेंगी. इसके बाद ड‍िनर पार्टी का आयोजन होगा. बता दें कि आनंद कारज हिंदू धर्म के विवाह से बिल्‍कुल अलग माना जाता है. इसमें 4 फेरे लिए जाते हैं. यह रस्म दिन में होती है. पारंपरिक ह‍िंदू शादि‍यों में लग्न, मुहूर्त, जन्मपत्रियों का मिलाना जरूरी होता है.आनंद कारज में ये रस्म ज्यादा महत्व नहीं रखते हैं. सिख धर्म में जो लोग गुरु पर पूरी आस्‍था रखते हैं, वे आनंद कारज करते हैं. उनके लिये हर दिन पवित्र होता है.

बुधवार को हुई रस्मों के दौरान रणवीर ने पारंपरिक कोंकणी वेडिंग के लिए व्हाइट शेरवानी पहनी थी. दीपिका साउथ इंडिया ब्राइड के गेटअप में नजर आईं. व्हाइट साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ट्रैडिशनल बन बनाया है. उन्होंने बन पर खूबसूरत गजरा पहना है.

कोंकणी वेडिंग में व्हाइट कलर के फूलों से सजावट की गई थी. ये फूल बेहद बेशकीमती हैं, तकरीबन 8000 फूलों से पूरे वेन्यू पर डेकोरेशन की गई है.

4 फेरे लेकर ऑफ‍िश‍ियली एक-दूजे के हुए दीप‍िका-रणवीर सिंह

सिर्फ 40 गेस्ट्स को न्योता

भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शादी की रस्म शुरू हुई. शादी के र‍िवाज शाम 4.30 बजे तक पूरे हुए. इस शादी में दीप‍वीर ने चुन‍िंदा 30 से 40 गेस्ट को इस सीक्रेट शादी में आने का न्योता द‍िया है. शादी के मंडप की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं. यहां दोनों स्टार्स ने पर‍िवार की मौजूदगी में शादी के पव‍ित्र बंधन में बंध गए.

कोंकणी शादी में ऐसा था दीपवीर का ट्रैडिशनल देखें पहली झलक

28 को मुंबई में रिसेप्शन

इटली में ग्रैंड शादी के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा. जो कि रात 8 बजे से शुरू होगा. ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है. वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी. इसे दीपिका के माता-पिता होस्ट करेंगे.